Headlines

Bageshwar: रेला पर बागेश्वर में हरियाली का महाअभियान, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण

Bageshwar: रेला पर बागेश्वर में हरियाली का महाअभियान, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण
शेयर करे-

Bageshwar: उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर गुरुवार को बागेश्वर के हरेला वन, जौलकांडे में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति संरक्षण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। राज्य सरकार हरित उत्तराखण्ड के निर्माण, जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बन चुका है।

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कहा कि जनपद में पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गरुड़ गंगा परियोजना सहित विभिन्न पर्यावरणीय पहलों के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही नागरिकों को निःशुल्क पौध भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र मेहरा, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Bageshwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *