Headlines

Rishikesh: देहरादून बना उत्तराखंड मुए थाई चैंपियन, ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण जीतकर दिलाया खिताब

Rishikesh: देहरादून बना उत्तराखंड मुए थाई चैंपियन, ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण जीतकर दिलाया खिताब
शेयर करे-

Rishikesh: मुए थाई एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखंड स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप-2026 में देहरादून जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। योग नगरी ऋषिकेश स्थित रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के बॉक्सिंग एरिना में आयोजित इस प्रतियोगिता में ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण, 10 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर देहरादून को शीर्ष स्थान दिलाया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 जिलों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। परिणामों में देहरादून जिला प्रथम, ऊधम सिंह नगर द्वितीय और अल्मोड़ा तृतीय स्थान पर रहा। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों और खेल प्रेमियों को खासा प्रभावित किया।

पदक विजेताओं को उत्तराखंड स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला ने पदक और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सशक्त खेल नीति के चलते उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने ऋषिकेश की खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी को महिला सशक्तिकरण की मिसाल बताते हुए जल्द ही उन्हें राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान जून माह में आयोजित होने वाली सातवीं राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। स्वर्ण पदक विजेताओं में संचिता, कृष्ण श्रीवास्तव, समर्थ बिष्ट, अस्मिका कुकरेती, स्वराज गैरोला, अस्मित, अक्षत बुटोला, तेजस सिंह, आदर्श कंडारी, आरूज पंत, अनिरुद्ध, अभिषेक, रोहित व्यास, कृष्ण जोशी, उन्नति रावत और सक्षम प्रमुख रहे।

इस अवसर पर डोईवाला नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, राज्य एसोसियेशन के महासचिव नीलेश जोशी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डी अरुण कुमार सूद, स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Rishikesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *