Uttarakhand: जनपद के कपकोट क्षेत्र में आपदा से प्रभावित गांवों का हाल जानने पहुंचे जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सामने पीड़ित परिवारों ने अपना दर्द बयां किया। ग्रामीणों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा ने न केवल उनके घर, खेत और रोज़गार छीन लिए, बल्कि मानसिक और भावनात्मक आघात भी दिया है।
प्रभावितों का कहना है कि राहत राशि बेहद कम है, जिससे वास्तविक नुकसान की भरपाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने मुआवजा और पुनर्वास की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि सरकार से केवल आश्वासन नहीं बल्कि ठोस मदद की अपेक्षा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि राहत और पुनर्वास कार्य त्वरित गति से किए जाएं तथा हर प्रभावित परिवार को न्यायोचित मुआवजा और सभी प्रकार के नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाए।

Chief Editor, Aaj Khabar
