Headlines

Uttarakhand-धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा।

Uttarakhand
शेयर करे-

Uttarakhand- मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, बागवानी और शहरी विकास विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्मिक विभाग की ओर से कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे, जिन पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार सरकार इस बैठक में कई नई नियमावलियों और नीतिगत प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है। बैठक में पर्यटन और परिवहन विभाग से जुड़े मुद्दों पर भी विशेष फोकस रहेगा। प्रदेश में जारी Char Dham Yatra की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार अहम फैसले ले सकती है। यात्रियों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, सुविधाओं के विस्तार और यात्रा संचालन को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

इसके अलावा आगामी Kumbh Mela की तैयारियों को लेकर भी कैबिनेट में मंथन हो सकता है। सरकार कुंभ से जुड़े आधारभूत ढांचे, परिवहन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विभागों के साथ विस्तृत चर्चा कर सकती है। माना जा रहा है कि विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है।

वहीं बैठक के अंत में नर्सिंग अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा संभव मानी जा रही है। भर्ती की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सरकार इस मामले में कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। हालांकि फिलहाल कैबिनेट का मुख्य फोकस विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर रहने की संभावना है।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *