Headlines

Uttarakhand: चल्थी के पास खाई में गिरी कार, हरियाणा के पांच पर्यटक घायल।

Uttarakhand: चल्थी के पास खाई में गिरी कार, हरियाणा के पांच पर्यटक घायल।
शेयर करे-

Uttarakhand: टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुन्स्यारी से हरियाणा लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों का उपचार उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी मुन्स्यारी भ्रमण के बाद टनकपुर होते हुए अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चल्थी और कठौल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार अचानक असंतुलित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने कठिन परिस्थितियों में खाई में उतरकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया।

घायलों की पहचान विवेक, अमनदीप, मोहित, आदित्य और अतुल के रूप में हुई है। सभी घायल हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Uttarakhand: चल्थी के पास खाई में गिरी कार, हरियाणा के पांच पर्यटक घायल। Uttarakhand: चल्थी के पास खाई में गिरी कार, हरियाणा के पांच पर्यटक घायल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *