Headlines

Bhimtal: रामगढ़ दौरे में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

Bhimtal: रामगढ़ दौरे में मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल से विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ विकासखंड स्थित रिठा पोखरा का दौरा कर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

बैठक में ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। समस्याओं का संज्ञान लेते हुए मंत्री कैड़ा ने मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता और सरकार के बीच मजबूत संवाद ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *