Headlines

Bhimtal: कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया कसियालेख–पोखराड–धारी मोटर मार्ग के 5.37 करोड़ के डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ, ग्रामीणों ने जताया आभार

Bhimtal: कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया कसियालेख–पोखराड–धारी मोटर मार्ग के 5.37 करोड़ के डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ, ग्रामीणों ने जताया आभार
शेयर करे-

Bhimtal: धारी ब्लॉक में लंबे समय से जर्जर पड़ी कसियालेख से चौखुटा–पोखराड–धारी मोटर मार्ग पर अब राहत की उम्मीद जगी है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 5 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से होने वाले डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया। इस महत्वपूर्ण पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में हो रही समस्याओं से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है।

बताया गया कि यह मोटर मार्ग काफी समय से खराब स्थिति में था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर मंत्री कैड़ा से डामरीकरण की मांग की थी। जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से इस सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत कराने का आग्रह किया, जिस पर शासन द्वारा 5 करोड़ 37 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। स्वीकृति मिलने के बाद आज इस बहुप्रतीक्षित कार्य का शुभारम्भ कर दिया गया।

इस मौके पर मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि डामरीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार धारी ब्लॉक के सुन्दरखाल, लेटीबुगा, सुनकिया, बूढ़ीबना, लोद और गल्ला सहित कई गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए उनकी सरकार निरंतर प्रयासरत है।

अंत में मंत्री ने क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।

Bhimtal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *