Headlines

Bhimtal: मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास को ₹18.22 करोड़ की मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत

Bhimtal: मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास को ₹18.22 करोड़ की मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात देते हुए काठगोदाम से दानीजाला-सिमलखेत होते हुए HMT अमृतपुर तक प्रस्तावित बाईपास मोटर मार्ग को ₹18 करोड़ 22 लाख की स्वीकृति मिल गई है। यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दी।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी क्षेत्र में लंबे समय से जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ कुमाऊँ आने वाले पर्यटकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते थे।

उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाईपास निर्माण की मांग की गई थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में पहाड़ कटान के लिए ₹1.75 करोड़, द्वितीय चरण में ₹4.69 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य होगा, जबकि तृतीय चरण में पुल निर्माण पर ₹11.77 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि इस बाईपास के बनने से भीमताल सहित पूरे कुमाऊँ क्षेत्र को जाम से बड़ी राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार जताया।

साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *