Headlines

Bhimtal: ओलावृष्टि से तबाह फसलों का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लिया जायजा, किसानों को मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश

Bhimtal: ओलावृष्टि से तबाह फसलों का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लिया जायजा, किसानों को मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश
शेयर करे-

Bhimtal: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी, सुन्दर खाल, सुन्दरनगर, दाडीम, ओड़ाखान, तल्लारामगढ़, झूतिया, बोहराकोट और डाकबगला समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने किसानों की फसलों को हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान के चलते भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्र में किसानों की आड़ू, पुलम, खुमानी, मटर, मिर्च, टमाटर और आलू की फसलें बुरी तरह नष्ट हो गई हैं। फसलें खराब होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और वे गंभीर संकट से जूझ रहे हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर कृषि एवं उद्यान विभाग की टीमें गांव-गांव भेजकर नुकसान का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *