Headlines

Nainital: नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी ‘गुंडा’ घोषित कर 6 माह के लिए जिला बदर

Nainital: नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी ‘गुंडा’ घोषित कर 6 माह के लिए जिला बदर
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तीन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें ‘गुंडा’ घोषित कर छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर की गई।

जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र की फौजी कॉलोनी पूछड़ी निवासी इमरान पुत्र वकील के विरुद्ध वर्ष 2021 से 2024 के बीच आईपीसी और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत चोरी, आपराधिक गतिविधियों और अन्य मामलों में कुल पांच मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

वहीं मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के दुत्कानेधार निवासी नवीन सिंह पुत्र चंदन सिंह के खिलाफ वर्ष 2016 से 2021 के बीच आबकारी अधिनियम के अंतर्गत तीन मुकदमे दर्ज हैं।

इसके अलावा रामनगर थाना क्षेत्र के मिश्रा घाट छोई निवासी केवल सिंह पुत्र मक्खन सिंह पर वर्ष 2022 से 2025 के बीच आबकारी अधिनियम के तहत चार मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।

अभियोजन पक्ष ने प्रशासन को बताया कि तीनों आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने और समाज में भय का माहौल बनने की आशंका बनी रहती है।

सभी तथ्यों और आपराधिक इतिहास का परीक्षण करने के बाद जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल ने तीनों व्यक्तियों को ‘गुंडा’ घोषित करते हुए छह माह के लिए जनपद की सीमाओं से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह कार्रवाई की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *