Headlines

Bhimtal: भीमताल में नवागत सीडीओ ने संभाला कार्यभार, विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

Bhimtal: भीमताल में नवागत सीडीओ ने संभाला कार्यभार, विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक
शेयर करे-

Bhimtal: नैनीताल जनपद के नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने मंगलवार को विकास भवन भीमताल में विधिवत रूप से मुख्य विकास अधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने विकास भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों की प्रगति, लक्ष्यों और क्रियान्वयन की स्थिति से उन्हें अवगत कराया गया। इससे पूर्व कार्यभार ग्रहण के अवसर पर विकास भवन भीमताल में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने ग्राम्य विकास विभाग सहित विकास से जुड़े विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *