Haldwani: ऑपरेशन क्रैकडाउन का असर, बनभूलपुरा में दो तमंचे और 17 कारतूस संग मोबिन खान गिरफ्तार
Haldwani: जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को दो तमंचों और 17 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।…
