Headlines

Dehradun: डिप्टी सीएम अजित पवार समेत छह की मौत पर सीएम धामी ने जताया शोक

Dehradun: डिप्टी सीएम अजित पवार समेत छह की मौत पर सीएम धामी ने जताया शोक
शेयर करे-

Dehradun: महाराष्ट्र के बारामती में एक दर्दनाक विमान हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत छह लोगों का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान अचानक क्रैश हो गया। हादसे के समय अजित पवार भी विमान में सवार थे।

इस दुखद घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित, लोकप्रिय जननेता अजित पवार के विमान हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों के लिए सदैव करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *