Headlines

Dehradun: संघ लोक सेवा आयोग में 69वीं रैंक लाकर अनुज पंत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने फोन कर दी बधाई

Dehradun: संघ लोक सेवा आयोग में 69वीं रैंक लाकर अनुज पंत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने फोन कर दी बधाई
शेयर करे-

Dehradun:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले जनपद चंपावत के बाराकोट विकासखंड के झूलापे गांव निवासी अनुज पंत से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अनुज पंत का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल चंपावत जनपद बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुज पंत अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण के बल पर प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करेंगे और देश व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उत्तराखंड की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता का परचम लहरा सकें।

इस दौरान अनुज पंत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन से उन्हें देश सेवा के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुज पंत की यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है और उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं को नई प्रेरणा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *