Dehradun: भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के मद्देनज़र उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयों, सर्जिकल उपकरणों तथा आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। साथ ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राज्य में आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन और पीने के पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से बनाए रखने का आदेश दिया गया है।
राहत एवं बचाव कार्यों के लिए संबंधित दलों को पूरी तरह से तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। इसके अतिरिक्त, सूचना विभाग को अफवाहों पर नियंत्रण रखने और जनता को समय पर सही जानकारी प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार के लिए देवतुल्य जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और राज्य सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
