Headlines

Mussoorie: बेकाबू कार खाई में गिरी, मां-बेटी की हालत गंभीर

Mussoorie: बेकाबू कार खाई में गिरी, मां-बेटी की हालत गंभीर
शेयर करे-

Mussoorie:  देहरादून जिले के मसूरी में शुक्रवार 9 मई को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब मसूरी-टिहरी बाईपास रोड पर गुरु राम राय स्कूल के पास एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाई काफी गहरी थी, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें ड्राइवर समेत एक दंपति और उनकी बेटी शामिल थे। सभी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मां और बेटी की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल दंपति और उनकी बेटी महाराष्ट्र के निवासी हैं और मसूरी घूमने आए थे। वे लाला टिब्बा से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। ड्राइवर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके हाथ पर अचानक एक कीड़ा बैठ गया, जिसे हटाने के प्रयास में उसका नियंत्रण स्टीयरिंग पर से हट गया और कार सीधे खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर सड़क किनारे कोई पैराफिट (सुरक्षा दीवार) नहीं थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर वहां पैराफिट होती, तो यह हादसा रोका जा सकता था और कार सवारों को इतनी गंभीर चोटें नहीं आतीं।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *