Dehradun: देहरादून में आज कालाढूंगी विधायक बंसीधर भगत ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर हल्द्वानी क्षेत्र में हुए नितिन लोहनी हत्याकांड को लेकर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री से इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को कठोर से कठोर दंड दिलाने की प्रभावी पैरवी करने की मांग रखी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधी, अपराधी होता है और उसे किसी भी रूप में संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। इस घटना में एक मासूम की निर्मम हत्या हुई है, जिसे किसी भी दृष्टि से स्वीकार नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस दुखद घड़ी में राज्य सरकार नितिन लोहनी के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Chief Editor, Aaj Khabar
