Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस ने 82 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर किया गिरफ्तार, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को मजबूती

Nainital: नैनीताल पुलिस ने 82 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर किया गिरफ्तार, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को मजबूती
शेयर करे-

Nainital: ड्रग्स फ्री देवभूमि की परिकल्पना को धरातल पर उतारने की दिशा में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु डॉ. मंजुनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कड़े निर्देशों में जिलेभर में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया।

दिनांक 06 जनवरी 2026 को काठगोदाम क्षेत्र में कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK18R 6945 को रोका गया। तलाशी में वाहन सवार एक व्यक्ति के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर हल्द्वानी में अधिक लाभ के लिए बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते गिरफ्तार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंजीत सिंह पुत्र संतोक कौर, निवासी टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में जनपद पिथौरागढ़ में भी एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह जेल जा चुका है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 275 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 82 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल भानु प्रताप, कांस्टेबल सुरेन्द्र और कांस्टेबल प्रेम प्रकाश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *