Headlines

Nainital: हनुमानगढ़ी के पास खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ ने पांच घायलों को सुरक्षित निकाला

Haldwani News
शेयर करे-

Nainital: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात नैनीताल के हनुमानगढ़ी क्षेत्र के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए।

मंगलवार को आपदा कंट्रोल, नैनीताल से सूचना मिली कि हनुमानगढ़ी के पास एक वाहन सड़क से नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक श्रीमती भावना बिष्ट के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और उसके बाद सड़क से नीचे गिर गई। वाहन में कुल पांच यात्री सवार थे, जो उत्तर प्रदेश से नैनीताल भ्रमण के लिए आ रहे थे।

एसडीआरएफ टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान तेजेंद्र सिंह (26), करनदीप (21), विक्रमजीत (21), अकबाल सिंह (27) और हिमांशु (20) के रूप में हुई है। सभी घायल उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के निवासी बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *