Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के पास निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बारिश से क्षतिग्रस्त इस पुल की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों का आवागमन होता है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दोनों ओर से वैली ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो जल्द ही पूर्ण होकर संचालन में आ जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस स्थान पर स्थायी पुल का निर्माण कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर जारी है, जिसे आगामी 2 से 3 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों और पुलों के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है और विभिन्न क्षेत्रों में अनेक परियोजनाएं तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे दुर्गम इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

मुख्यमंत्री ने आगामी चारधाम यात्रा और आदि कैलास यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और कार्य प्रगति की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *