Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Ranikhet: कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में मुख्यमंत्री धामी ने अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, सैनिकों का बढ़ाया मनोबल

Ranikhet: कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में मुख्यमंत्री धामी ने अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, सैनिकों का बढ़ाया मनोबल
शेयर करे-

Ranikhet: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र, रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने सैनिकों एवं अग्निवीरों के साथ आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और देशसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने रेजीमेंट केंद्र में प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, आधुनिक हथियारों की उपलब्धता तथा वीर नारियों के कल्याण से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं रेजीमेंट का गौरवशाली इतिहास, अनुशासन और पराक्रम देश की सुरक्षा की मजबूत नींव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना पहले से अधिक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनी है। आज हमारी सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देते हुए देश की सीमाओं की मजबूती से रक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों तथा अमर बलिदानियों के आश्रितों के सम्मान और कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेंशन एवं आर्थिक सहायता से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से वीर परिवारों को हर स्तर पर सम्मान, सुरक्षा और संबल प्रदान किया जा रहा है।

Ranikhet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *