Headlines

Haridwar: केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, शंकराचार्य चौक पर धरने पर बैठे।

Haridwar: केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, शंकराचार्य चौक पर धरने पर बैठे।
शेयर करे-

Haridwar: टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार को रविवार को हरिद्वार पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। पुलिस द्वारा आगे जाने से रोके जाने पर दोनों नेताओं ने इसका विरोध किया। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें सांसद चंद्रशेखर के कपड़े फटने का दावा किया गया। इसके बाद दोनों नेता समर्थकों के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के टिहरी जाने की सूचना के बाद हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने शंकराचार्य चौक पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। बड़ी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री बल की तैनाती की गई थी। जैसे ही सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश कुमार का काफिला चौक पर पहुंचा, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। दोनों नेता इसके बाद पैदल आगे बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया।

Haridwar: केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, शंकराचार्य चौक पर धरने पर बैठे।

मौके पर मौजूद एसपी सिटी अभय सिंह और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने दोनों नेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत के दौरान माहौल गर्म हो गया और पुलिस व समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इस दौरान चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की तथा सरकार के दबाव में उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है।

सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि केतन की हत्या बेहद बर्बरतापूर्ण तरीके से की गई है और आज भी पीड़ित परिवार भय के माहौल में जी रहा है। उन्होंने दावा किया कि परिवार के आग्रह पर ही वह उनसे मिलने जा रहे थे और किसी भी स्थिति में उनसे मिलकर रहेंगे।

वहीं खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि केतन हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिवार की सुरक्षा का भरोसा नहीं देते, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

घटनाक्रम के चलते शंकराचार्य चौक पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस अधिकारी दोनों नेताओं से वार्ता कर स्थिति सामान्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Haridwar: केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, शंकराचार्य चौक पर धरने पर बैठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *