Dehradun: देहरादून एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ी इंडिगो की उड़ान मंगलवार शाम बर्ड हिट की घटना का शिकार हो गई। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान के इंजन से आवाज आने लगी। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान को वापस लौटाने का निर्णय लिया।
करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद उड़ान संख्या 6E-6136 को सुरक्षित देहरादून एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में सवार 170 यात्रियों की जान खतरे में पड़ते-पड़ते बची। घटना के बाद एयरपोर्ट पर आपात स्थिति की तैयारियां की गईं। वहीं, सुरक्षा कारणों से दिल्ली और मुंबई से आने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से डायवर्ट कर दिया गया।
फिलहाल, बर्ड हिट का शिकार हुआ विमान देहरादून एयरपोर्ट पर खड़ा है और अन्य उड़ान संचालन सामान्य कर दिए गए हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar
