Headlines

Dehradun: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून मे शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, भीमताल की शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने को रखीं कई अहम मांगें

Dehradun: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून मे शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, भीमताल की शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने को रखीं कई अहम मांगें
शेयर करे-

Dehradun: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को देहरादून में प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के महाविद्यालयों और विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय पतलोट में संस्कृत और भूगोल विषयों की पढ़ाई संचालित नहीं हो रही है। साथ ही एमए की कक्षाएं भी शुरू नहीं हो सकी हैं, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्थानों का रुख करना पड़ रहा है या फिर वे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय में लंबे समय से रिक्त प्राचार्य पद पर शीघ्र नियुक्ति किए जाने की भी मांग की।

उन्होंने शिक्षा मंत्री को अवगत कराया कि राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ का भवन निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि शीघ्र स्वीकृत किए जाने का भी अनुरोध किया गया।

इसके अलावा मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, हाईस्कूलों और इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

शिक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्राचार्य की नियुक्ति, पतलोट महाविद्यालय में संस्कृत और भूगोल विषय शुरू करने, एमए की कक्षाएं संचालित करने, रामगढ़ महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने तथा विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *