Dehradun: उत्तराखंड शासन ने राज्य में विकास कार्यों की गति और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने विभिन्न जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के पर्यवेक्षण हेतु मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी कर अलग-अलग मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी एवं रुद्रप्रयाग, धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को पिथौरागढ़, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, चंदन राम दास को नैनीताल, भरत चौधरी को चमोली एवं चंपावत, मदन कौशिक को पौड़ी, प्रेमचंद अग्रवाल को उधमसिंहनगर तथा राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन के मुताबिक, सभी नामित मंत्री अपने-अपने आवंटित जनपदों में विकास योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करेंगे और जिला स्तर पर संचालित योजनाओं व समितियों के कार्यों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chief Editor, Aaj Khabar
