Headlines

Dehradun: नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

Dehradun: नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
शेयर करे-

Dehradun: कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल के बीच उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक खबर सामने आई है। नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी भी बनाया गया है।

संजीव आर्य उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पुत्र हैं। हाल ही में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट से स्वयं चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया था। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।

पार्टी नेतृत्व के इस फैसले को उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संजीव आर्य की नियुक्ति से उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *