Uttarakhand: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी जिले में एक दर्दनाक दुर्घटना सामने आई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति के अभी भी वाहन में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार दोपहर उत्तरकाशी जिले के पुरोला मोटर मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कार में एक और व्यक्ति फंसा हो सकता है, जिसकी तलाश जारी है।
प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी जा रही है।

Chief Editor, Aaj Khabar
