Headlines

Dehradun: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहली बार उत्तराखण्ड पहुंचे, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Dehradun: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहली बार उत्तराखण्ड पहुंचे, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
शेयर करे-

Dehradun: भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज उत्तराखण्ड की अपनी पहली यात्रा पर देहरादून पहुंचे। देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति के आगमन पर एयरपोर्ट परिसर में औपचारिक सम्मान के साथ स्वागत की व्यवस्था की गई थी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। यह यात्रा राज्य के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि उपराष्ट्रपति पहली बार उत्तराखण्ड पहुंचे हैं। उनके प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता और प्रदेश से जुड़े विषयों पर संवाद होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *