Headlines

Haldwani: डॉ भानु प्रताप सिंह और अमित बेलवाल द्वारा संपादित पुस्तक का उच्च शिक्षा मंत्री ने किया विमोचन

Haldwani: डॉ भानु प्रताप सिंह और अमित बेलवाल द्वारा संपादित पुस्तक का उच्च शिक्षा मंत्री ने किया विमोचन
शेयर करे-

Haldwani: एमबी पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भानु प्रताप सिंह और उनके शोधार्थी अमित बेलवाल द्वारा संपादित एक महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा निदेशालय के कांफ्रेंस हॉल में किया।

इस पुस्तक में “विकसित भारत 2047” की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए देश में हो रहे प्रगतिशील और विकास संबंधी प्रयासों पर आधारित विभिन्न शोध शामिल किए गए हैं। कई प्रतिष्ठित शोधार्थियों ने इसमें अपने लेखों के माध्यम से भारत के भविष्य के विकास मार्ग को उजागर किया है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर डॉ अनिल कपूर, डब्बू सुरेश भट्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ अंजू अग्रवाल, प्राचार्य डॉ एनएस बनकोटी, उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ एचएस नयाल, डॉ गोविंद पाठक, डॉ सीएस जोशी (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य), डॉ गोकुल सिंह सत्याल और डॉ नवल लोहनी सहित कई शिक्षाविद् उपस्थित रहे।

पुस्तक विमोचन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने संपादकों को बधाई दी और इस शोधपरक पुस्तक को शिक्षाविदों व छात्रों के लिए उपयोगी बताया।

For latest news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *