Headlines

Haldwani: काठगोदाम स्थित हाइडिल विभाग में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी का छापा, दफ्तर में नशे में मिला कार्यालय सहायक कर्मचारी दीपक बोरा निलंबित

Haldwani: काठगोदाम स्थित हाइडिल विभाग में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी का छापा, दफ्तर में नशे में मिला कार्यालय सहायक कर्मचारी दीपक बोरा निलंबित
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में प्रशासन ने अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाइडिल विभाग के काठगोदाम स्थित सेकेंडरी वर्क डिविजन कार्यालय में छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई इस अचानक कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान कार्यालय सहायक दीपक बोरा दफ्तर में नशे की हालत में पाए गए। प्रशासन को पहले ही उनके शराब पीकर कार्यालय आने की शिकायत मिली थी, जिसकी पुष्टि के लिए यह कार्रवाई की गई। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दीपक बोरा को फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद संबंधित कर्मचारी को मेडिकल परीक्षण के लिए बेस अस्पताल भेजा गया, ताकि नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि की जा सके। इस सख्त कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में खलबली मच गई है और प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *