Headlines

Haridwar: हरिद्वार जीएसटी कार्यालय में रिश्वत का खेल, विजिलेंस ने डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल को 20 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा

Haridwar: हरिद्वार जीएसटी कार्यालय में रिश्वत का खेल, विजिलेंस ने डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल को 20 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा
शेयर करे-

Haridwar: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात एक डाटा क्लर्क को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रमोद सेमवाल के रूप में हुई है, जो उपनल के माध्यम से सहायक आयुक्त राज्य कर, खंड-3, हरिद्वार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी ‘हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री’ वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है। जीएसटी लागू होने से पूर्व वर्ष 2017 के अंतिम तीन माह के वैट कर के निपटान को लेकर विभाग की ओर से 1 लाख 76 हजार रुपये की देनदारी दर्शाई गई थी।

आरोप है कि इस देनदारी के निपटान और राहत दिलाने के नाम पर संबंधित डाटा क्लर्क द्वारा रिश्वत की मांग की गई। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सतर्कता अधिष्ठान ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *