Khatima: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, ममता एचआईएमसी और द हंस फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त मेडिकल मोबाइल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल यूनिट पहाड़ी इलाकों के लोगों को उनके घर-आंगन तक उपचार की सुविधा प्रदान कर स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी।

Chief Editor, Aaj Khabar

