Headlines

Nainital: यूकेएसएसएससी पेपर लीक केस में हाकम सिंह की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार को नोटिस

Nainital: यूकेएसएसएससी पेपर लीक केस में हाकम सिंह की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार को नोटिस
शेयर करे-

Nainital: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हाकम सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब तलब किया है। न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की एकलपीठ में हुई सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने विस्तृत आपत्ति दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी।

हाकम सिंह की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उसे झूठे आरोपों में फंसाया गया है। बता दें कि यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा से एक दिन पहले एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह रावत को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसने छह अभ्यर्थियों से परीक्षा में नकल कराने के लिए 15-15 लाख रुपये की मांग की थी।

हाकम की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन को उम्मीद थी कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होगी, लेकिन परीक्षा समाप्ति से पहले ही सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र लीक हो गया। इस घटना के बाद प्रदेशभर में युवाओं ने व्यापक आंदोलन किया, जिसके दबाव में सरकार को जांच के आदेश देने और परीक्षा रद्द करने का निर्णय लेना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *