Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: लालकुआं में 65 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर और दर्जी से 218 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Nainital: लालकुआं में 65 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर और दर्जी से 218 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
शेयर करे-

Nainital: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 218.04 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65.40 लाख रुपये है। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक अल्टो कार भी बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में मुख्यमंत्री के मिशन ड्रग फ्री देवभूमि और ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में लालकुआं पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की।

06 अक्टूबर 2026 को सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान अल्टो कार संख्या UP24-H-4787 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार दो आरोपियों के कब्जे से कुल 218.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम खान उर्फ गण्ठा, निवासी सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 36 वर्ष और मो. शफीक उर्फ शफी, निवासी मोहम्मदपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उम्र 51 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक नदीम खान ट्रक ड्राइवर है, जबकि मो. शफीक बनभूलपुरा क्षेत्र में दर्जी का काम करता है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बहेड़ी से खरीदकर लाने की बात बताई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है और मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की जांच की जा रही है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक वंदना चौहान, हेड कांस्टेबल आनंदपुरी, कांस्टेबल दिलीप कुमार, एसओजी के हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा और कांस्टेबल भानू प्रताप शामिल रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संयुक्त टीम की इस कार्रवाई पर 2,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *