Headlines

Nainital: ज्योलिकोट-भवाली मार्ग पर भीषण हादसा, गेठिया मोड़ पर केमू बस पलटने से एक की मौत और 6 गंभीर घायल

Nainital: ज्योलिकोट-भवाली मार्ग पर भीषण हादसा, गेठिया मोड़ पर केमू बस पलटने से एक की मौत और 6 गंभीर घायल
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल जनपद के ज्योलिकोट-भवाली मार्ग पर गेठिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां केमू की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बस में कुल 14 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस ज्योलिकोट-भवाली मार्ग पर एक मोड़ पर पहुंची ही थी कि अचानक ब्रेक नहीं लगे, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

यह बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बिर्थी की ओर जा रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *