Headlines

Nainital: मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा, मॉर्निंग वॉक के दौरान शीतकालीन यात्रा और नववर्ष को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Nainital: मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा, मॉर्निंग वॉक के दौरान शीतकालीन यात्रा और नववर्ष को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की
शेयर करे-

Nainital: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मॉर्निंग वॉक के समय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शीतकालीन यात्रा तथा नववर्ष के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं और यातायात प्रबंधन की विस्तार से समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने शहर में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने, यातायात को सुचारू रखने और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सीजन और नववर्ष के दौरान पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना रहती है, ऐसे में ट्रैफिक प्रबंधन पूरी तरह प्रभावी होना चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी ने अत्यधिक यातायात दबाव की स्थिति में वैकल्पिक रूट प्लान तैयार रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *