Headlines

Nainital: IPS से IAS की राह पर अनुज पन्त, जीजा कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन ने दिखाई सफलता की राह

Nainital: IPS से IAS की राह पर अनुज पन्त, जीजा कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन ने दिखाई सफलता की राह
शेयर करे-

Nainital: नैनीताल पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है कि परिवहन शाखा में तैनात कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी ने अपने पारिवारिक दायित्वों से आगे बढ़कर अपने साले अनुज पन्त को देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चंपावत जनपद के ग्राम झूलापे निवासी 23 वर्षीय अनुज पन्त ने अपनी स्कूली शिक्षा गाजियाबाद से पूरी की। परिवार में सबसे छोटे अनुज के बड़े भाई और बहन हैं। उनके पिता गणेश चंद्र पंत गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं, जबकि माता एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी ने अनुज को अपने साथ रखते हुए पढ़ाई, अनुशासन और परीक्षा की तैयारी में लगातार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। अनुज ने भी कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए।

चंद्रशेखर गैतोड़ी के मार्गदर्शन और अनुज पन्त की मेहनत का परिणाम रहा कि वर्ष 2025 में उन्होंने IPS परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके बाद वर्ष 2026 में IAS अधिकारी बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

अनुज पन्त की उपलब्धि पर नैनीताल पुलिस परिवार ने गर्व व्यक्त किया। एक पुलिसकर्मी के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ ही परिवार के युवा को देश की प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए तैयार करने में सहयोग देना कांस्टेबल चंद्रशेखर गैतोड़ी के समर्पण और प्रेरणादायी सोच को दर्शाता है।

इसी उपलब्धि के अवसर पर अनुज पन्त ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से मुलाकात की। एसएसपी नैनीताल एवं एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नैनीताल पुलिस परिवार ने इस उपलब्धि को पुलिस विभाग के लिए भी गौरव का विषय बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *