Headlines

Nainital: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई में APK फ़ाइल साइबर फ्रॉड गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, ₹3.37 करोड़ का लेनदेन उजागर

Nainital: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई में APK फ़ाइल साइबर फ्रॉड गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, ₹3.37 करोड़ का लेनदेन उजागर
शेयर करे-

Nainital: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों और नैनीताल पुलिस की सतर्कता के चलते एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया गया है। तल्लीताल पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान भेडियापखाण मोड़, दोगांव के पास संदिग्ध वाहन HR98P/1642 (नेक्सन) को रोककर तलाशी ली, जिसमें 04 संदिग्ध युवक पकड़े गए।

तलाशी में 11 मोबाइल फोन, 09 सिम कार्ड, 03 QR कोड, 02 चेकबुक, 01 क्रेडिट कार्ड, 09 डेबिट कार्ड सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक व वित्तीय सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से APK फ़ाइल भेजकर पीड़ितों के मोबाइल का एक्सेस हैक कर लेते थे। खातों की गतिविधियों की जानकारी लेकर कमीशन के लालच में म्यूल खातों का उपयोग कर साइबर ठगी की राशि ट्रांसफर कराते थे।

बरामद QR कोडों में से एक दिल्ली के शाहदरा थाने में दर्ज साइबर अपराध मुकदमे से जुड़ा पाया गया। प्राथमिक जांच में गिरोह द्वारा उपयोग किए गए खातों में ₹3,37,22,881/- का लेनदेन सामने आया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शुभम गुप्ता (अलवर, राजस्थान)
  2. पियूष गोयल (बुलंदशहर)
  3. ऋषभ कुमार (गाजियाबाद)
  4. मोहित राठी (गुरुग्राम)

बरामद मोबाइल फोन

Samsung Fold-5, Samsung Z Fold, Oppo Reno 6 Pro, Samsung A22 5G, Vivo V30, iPhone 12, iPhone 13, Hero keypad phone, OnePlus 6, Realme 3 Pro आदि।

वाहन NEXON HR98P/1642 को भी सीज कर लिया गया है।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को सराहते हुए ₹5000 का पुरस्कार दिया।

चेकिंग टीम

प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा, थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल, उनि. श्याम सिंह बोरा, कानि. राजेन्द्र जोशी, कानि. धर्मेन्द्र साहनी, कानि. दीपक जोशी तथा का. नरेंद्र धामी (साइबर सेल) शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *