Nainital: नवगठित जिला पंचायत नैनीताल की पहली बैठक आज राज्य अतिथि गृह नैनीताल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा देवी दरम्वाल ने की।
बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। सदस्यों ने मानसून में क्षतिग्रस्त सड़क, विद्यालय, अस्पताल, पेयजल लाइन, सिंचाई गूलों व आवारा पशुओं की समस्याओं को प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया।
सदस्यों ने सड़क मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने, विद्यालय भवनों की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों से नियमित कूड़ा उठाने, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था, चिकित्सालयों में मेडिकल स्टाफ की तैनाती तथा गौ सदन स्थापित करने की मांग की।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने नव नियुक्त तीन सदस्यों को शपथ दिलाई। बैठक में उपाध्यक्ष देवकी देवी, सभी जिला पंचायत सदस्य, उप जिलाधिकारी विपिन पंत, एपीडी चंदा फरत्याल और सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने किया।

Chief Editor, Aaj Khabar
