Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: नैनीताल में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते जिलाधिकारी ने घोषित किया अवकाश

Nainital: नैनीताल में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते जिलाधिकारी ने घोषित किया अवकाश
शेयर करे-

Nainital: मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को नैनीताल जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 1 सितंबर को जारी पूर्वानुमान में 2 सितंबर को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह के साथ संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है।

हालांकि, यह अवकाश नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होगा, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Nainital

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *