Headlines

Nainital: बढ़ती गर्मी और हीटवेव के मद्देनज़र स्कूलों का समय बदला, 15 मई तक सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

Nainital: बढ़ती गर्मी और हीटवेव के मद्देनज़र स्कूलों का समय बदला, 15 मई तक सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी कक्षाएं
शेयर करे-

Nainital: जनपद नैनीताल में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग विकासखंड के विद्यालयों में नई समय-सारिणी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक अब विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगी। यह नई व्यवस्था 15 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी।

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों पर लागू होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विभाग का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी से राहत मिल सके और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रखा जा सके।

सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि नई समय-सारिणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *