Headlines

Nainital: नैनीताल लेक ब्रिज चुंगी निविदा विवाद की होगी निष्पक्ष जांच, डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति

Nainital: नैनीताल लेक ब्रिज चुंगी निविदा विवाद की होगी निष्पक्ष जांच, डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति
शेयर करे-

Nainital:  नैनीताल नगर पालिका परिषद द्वारा लेक ब्रिज चुंगी के संबंध में जारी की गई निविदा को लेकर जनमानस के विरोध और विभिन्न सूचना स्रोतों से प्राप्त शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति में उप जिलाधिकारी नैनीताल, उप निदेशक वित्त डॉ. आर.एस. टोलिया (उत्तराखंड प्रशासन अकादमी) तथा अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग, नैनीताल को शामिल किया गया है।

जांच समिति यह परीक्षण करेगी कि तकनीकी निविदा निर्धारित नियमावली, सेवा शर्तों और प्रक्रियाओं के अनुरूप संपन्न हुई या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक नगर पालिका परिषद अधिनियम 1916 की धारा 96 के प्रावधानों के अनुसार आयोजित की गई थी या नहीं।

जिलाधिकारी ने समिति को निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दो सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट और निष्कर्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *