Nainital: माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के अनुपालन में नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवं नियंत्रण को लेकर गठित समिति की बैठक मंगलवार को मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में एलडीए सभागार में आयोजित हुई। बैठक में व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, अधिवक्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में नैनीताल में बढ़ते यातायात दबाव, पार्किंग व्यवस्था, टैक्सी संचालन और पर्यटन सीजन के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न संगठनों एवं अधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों पर समिति ने सहमति व्यक्त करते हुए बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी, एडीएम डॉ. जगदीश चंद्रा, एडीएम सौरभ असवाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, आरटीओ गुरदेव सिंह, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं विभिन्न संगठनों से दिग्विजय सिंह बिष्ट, वेद शाह, पुनीत टंडन, मारुति नंदन शाह, किशन सिंह नेगी, प्रवीण बिष्ट, दीपक मटियाली, रमेश जोशी, रईस खान, त्रिभुवन फर्त्याल, एडवोकेट हेमंत सिंह और एडवोकेट केतन जोशी समेत कई प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

Chief Editor, Aaj Khabar
