Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Nainital: विंटर कार्निवाल के द्वितीय दिवस पर संस्कृति और स्टार नाइट का भव्य संगम, पवनदीप राजन और बी प्राक की आवाज़ों पर थिरका नैनीताल

Nainital: विंटर कार्निवाल के द्वितीय दिवस पर संस्कृति और स्टार नाइट का भव्य संगम, पवनदीप राजन और बी प्राक की आवाज़ों पर थिरका नैनीताल
शेयर करे-

Nainital: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा शीतकालीन पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने और लोक-संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित विंटर कार्निवाल के अंतर्गत बुधवार को द्वितीय दिवस भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। 22 से 26 दिसंबर तक चल रहे इस महोत्सव ने नैनीताल को उत्सव और उल्लास से भर दिया।

लोक एवं आधुनिक प्रस्तुतियों के संगम ने स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। पहाड़ की सांस्कृतिक खुशबू और आधुनिक संगीत की ताल पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

लोक कलाकार गिरीश बरगली, इंदर आर्या और किसन महिपाल ने पारंपरिक लोकगीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं पंकज जीना की प्रस्तुति ने भी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उत्तराखण्ड के लोकप्रिय गायक पवनदीप राजन ने कुमाऊँनी और हिन्दी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया।

स्टार नाइट में सुप्रसिद्ध पंजाबी-बॉलीवुड गायक बी प्राक की ऊर्जावान और भावनात्मक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को चरम पर पहुँचा दिया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा।

धामी सरकार की यह पहल स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती और उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। विंटर कार्निवाल के माध्यम से नैनीताल पर्यटन, संस्कृति और उत्सवों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।

सांस्कृतिक संध्या में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, दर्जा राज्यमंत्री शांति महरा, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, आयुक्त कुमाऊँ/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पर्यटक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *