Headlines

Nainital: नैनीताल में 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, घोड़ाखाल से हल्द्वानी तक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय

Nainital: नैनीताल में 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, घोड़ाखाल से हल्द्वानी तक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय
शेयर करे-

Nainital: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 21 मार्च 2026 को एक दिवसीय दौरे पर जनपद नैनीताल पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल में आयोजित हीरक जयंती समारोह में प्रतिभाग करेंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के अगले चरण में रक्षा मंत्री अपराह्न 01:10 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हेलीपैड से प्रस्थान कर 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वह एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी जाएंगे, जहां उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे।

जनसभा के उपरांत रक्षा मंत्री एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड से आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी लौटेंगे और वहां से अपराह्न 03:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *