Headlines

Nainital: रामगढ़ पुल क्षतिग्रस्त, 20 जुलाई तक भारी एवं मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

Nainital: रामगढ़ पुल क्षतिग्रस्त, 20 जुलाई तक भारी एवं मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित
शेयर करे-

Nainital: राष्ट्रीय राजमार्ग-87 (नया 109) के किमी 31 पर स्थित रामगढ़ पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रशासन ने 20 जुलाई 2026 तक भारी एवं मालवाहक वाहनों के आवागमन पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय पुल की सुरक्षा तथा मरम्मत कार्य को देखते हुए लिया गया है।

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) नैनीताल के पत्र संख्या 1817/13-सीआरए (आ.प्र.प्रा.)/2026 दिनांक 13 जुलाई 2026 के अनुसार, 11 जुलाई को हुई अत्यधिक वर्षा के चलते रामगढ़ पुल के बाएं एबटमेंट के डाउनस्ट्रीम की विंग वॉल लगभग 12 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते पुल की प्रभावी चौड़ाई घटकर लगभग 3.50 मीटर रह गई है।

प्रशासन ने बताया कि भारी वाहनों की आवाजाही से पुल एवं एप्रोच मार्ग को और अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका है। ऐसे में विंग वॉल का मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक भारी एवं मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:

• अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले सभी भारी एवं मालवाहक वाहन क्वारब–नथुवाखान–रामगढ़–भवाली मार्ग से संचालित होंगे।

• रानीखेत से हल्द्वानी जाने वाले सभी भारी एवं मालवाहक वाहन खैरना–क्वारब–नथुवाखान–रामगढ़–भवाली मार्ग का उपयोग करेंगे।

• हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले भारी एवं मालवाहक वाहन खुटानी होकर जाएंगे, जबकि अन्य वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब मार्ग से संचालित होंगे।

• हल्द्वानी से रानीखेत जाने वाले सभी भारी एवं मालवाहक वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब–खैरना मार्ग से जाएंगे।

• नैनीताल एवं ज्योलीकोट से अल्मोड़ा तथा रानीखेत जाने वाले सभी भारी एवं मालवाहक वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब मार्ग से संचालित किए जाएंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस, तेल, सेना के वाहन, यात्री वाहन तथा अन्य आवश्यक सामग्री लेकर चलने वाले वाहनों को इस डायवर्जन व्यवस्था से छूट रहेगी।

यातायात पुलिस नैनीताल ने सभी भारी एवं मालवाहक वाहन स्वामियों एवं चालकों से निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करने तथा पुलिस द्वारा जारी यातायात निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है, ताकि मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *