Headlines

Nainital: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन नैनीताल मंडल चुनाव, आनंद बिष्ट बने क्षेत्रीय अध्यक्ष, मनिंदर सिंह को मिली क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

Nainital: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन नैनीताल मंडल चुनाव, आनंद बिष्ट बने क्षेत्रीय अध्यक्ष, मनिंदर सिंह को मिली क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी
शेयर करे-

Nainital: उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के नैनीताल मंडल के वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति और निर्विरोध रूप से संपन्न हो गए। चुनाव में आनंद बिष्ट को क्षेत्रीय अध्यक्ष जबकि मनिंदर सिंह को क्षेत्रीय मंत्री चुना गया। चुनाव प्रक्रिया देहरादून से आए चुनाव अधिकारियों केपी सिंह, हरेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुई।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर कु. सुमन और सूरज बाबू, संयुक्त मंत्री पद पर अब्दुल हई और इकबाल अहमद, कोषाध्यक्ष पद पर सचिन कुमार, संगठन मंत्री पद पर संदीप सिंह, मीडिया प्रभारी के रूप में मुकेश शर्मा तथा कार्यालय सचिव पद पर नरेश पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ब्रजेश सिंह, एसपी सिंह, रूप किशोर, धर्मपाल कंबोज, सतीश उपाध्याय, धीरज गुप्ता, हरजिंदर सिंह, आदित्य सिंह, शशिकांत गौतम और बीसी भट्ट को चुना गया। वहीं प्रांतीय सदस्य के तौर पर ललित प्रसाद, दयाल जोशी और पुष्कर मेहरा का चयन हुआ।

चुनाव के दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, महामंत्री अशोक चौधरी, संरक्षक डीएल साह, एलडी पालीवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। काठगोदाम, हल्द्वानी, भवाली, रुद्रपुर, रामनगर, काशीपुर, रानीखेत, अल्मोड़ा और बागेश्वर डिपो से सैकड़ों कर्मचारियों ने चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद बिष्ट और मंत्री मनिंदर सिंह ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे कर्मचारी हित और निगम हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलाने, विशेष श्रेणी एवं संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और नया बस बेड़ा उपलब्ध कराने जैसी प्रमुख मांगों को मजबूती से उठाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *