Nainital: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की एक विशेष स्टडी टीम पुलिस और अन्य हितधारक विभागों के साथ मिलकर कैंची धाम की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एक प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार करेगी।
इस संबंध में आज कुमाऊं रेंज की आईजी श्रीमती रिधिम अग्रवाल की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी भवाली श्री प्रमोद शाह, प्रभारी निरीक्षक भवाली श्री उमेश मलिक, निरीक्षक यातायात नैनीताल श्री वेदप्रकाश भट्ट सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) से निदेशक डॉ. सोमनाथ चक्रवर्ती, प्रो. देवेन्द्र कुमार पाठक, प्रो. अभिषेक श्रीवास्तव और कर्नल ए.के. उपाध्याय ने भी इस बैठक में भाग लिया। बैठक में कैंची धाम में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और दर्शनार्थियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अध्ययन के आधार पर IIM की टीम एक व्यवस्थित ट्रैफिक प्लान तैयार करेगी, जिससे भविष्य में कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को निर्बाध यातायात सुविधा मिल सके।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

