Headlines

Nainital: नैनी झील में मिला युवक का शव, बहन को वीडियो कॉल पर आत्महत्या की बात कहकर हुआ था लापता

Nainital: नैनी झील में मिला युवक का शव, बहन को वीडियो कॉल पर आत्महत्या की बात कहकर हुआ था लापता
शेयर करे-

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। मल्लीताल निवासी एक युवक का शव शुक्रवार सुबह नैनी झील से बरामद हुआ। मृतक की पहचान मनीष शाह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात करीब 11 बजे मनीष ने अपनी बहन को वीडियो कॉल किया। बातचीत के दौरान उसने आत्महत्या करने की बात कही। इससे पहले कि परिजन उसे समझा पाते या उसकी लोकेशन का पता लगा पाते, उसने कॉल काट दिया। इसके बाद परिवार ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नैनी झील में एक शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना तत्काल तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। बाद में शव की पहचान मल्लीताल निवासी मनीष शाह के रूप में हुई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

परिजनों ने बताया कि मनीष पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *