New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में किस मुद्दे पर बात करेंगे, जिससे राजनीतिक और आम जनमानस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब देश में विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा जारी है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 21 सितंबर को राष्ट्र को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने जीएसटी सुधारों पर विस्तार से बात की थी।
अब सभी की नजरें रात 8:30 बजे होने वाले इस संबोधन पर टिकी हैं, जहां यह साफ हो सकेगा कि प्रधानमंत्री देशवासियों के सामने कौन सा बड़ा संदेश रखने वाले हैं।

Chief Editor, Aaj Khabar
